प्रयागराज, जून 25 -- मानसून सीजन में संभावित बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को की। उन्होंने अफसरों को अभी से तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया। राहत चौकियों और राहत शिविरों के चिह्नांकन के साथ ही ऐसे शिविरों पर ध्यान देने के लिए कहा, जो जर्जर न हों। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो जरूरी टेंडर प्रक्रिया है, उसे अभी पूरा कर लें, इसके साथ ही वो खाद्य सामग्री जो खराब नहीं होगी, उसकी खरीदारी भी करे लें, जिससे आखिरी वक्त में परेशानी न हो। नगर निगम के अफसरों को नाला सफाई कराने के लिए कहा। वहीं सिंचाई विभाग से कहा कि हर दिन का जलस्तर जानें, अगर अचानक जलस्तर बढ़ता दिख रहा है तो इसके लिए अलर्ट घोषित करें। सभी एसडीएम को निर्देश दिया गया कि खाने पीने की सामग्री के लिए वो तहसीलवार वेंडर भी चयनित करें, केवल ...