कानपुर, जून 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता बाढ़ राहत शिविर के कम्युनिटी किचन में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग, होमगार्ड, आपदा मित्र, राजस्व विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह नजारा घाटमपुर गडाथा स्थित नत्थूराम इंटर कॉलेज में बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल में गुरुवार को देखने को मिला हैं।गंगा-यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों का पूर्वाभ्यास किया गया। संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों का आकलन करने एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने के लिए बिल्हौर और घाटमपुर तहसील में मॉकड्रिल हुई। यह भी पढ़ें- डूब रहे व्यक्ति को पीछे से पकड़ें, खूब मचाएं शोर मॉक ड्रिल की शुरुआत राज्य आपदा प्रबंधन प...