शाहजहांपुर, सितम्बर 26 -- जलालाबाद। रामगंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित भरतौली गांव के करीब डेढ़ दर्जन परिवारों ने बाढ़ राहत सामग्री किट नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता से मदद की गुहार लगाई। शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे ज्ञापन दिया.पीड़ितों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बाढ़ के कारण उनके घरों व फसलों को काफी नुकसान हुआ है। घरेलू सामान के साथ पशुओं का चारा और खेतों में खड़ी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...