भागलपुर, सितम्बर 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राघोपुर स्थित कोजीकोरैया बांध पर बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भागलपुर हवाईअड्डे पर स्वागत किया गया। जनता दल (यू) के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में जदयू पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को अंग-वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, सांसद अजय मंडल और विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल भी मौजूद रहे। जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा व राहत के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। वहीं, वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने बताया कि प्रभावित परिवारों तक प्राथमिकता से सहायता पहुंचाई जा रही है। यह भी पढ़ें- एनडीए के नेता छतरी लिए हवाई अड्डा में सीएम का कर...