छपरा, अक्टूबर 3 -- भटगाई प्राथमिक विद्यालय का सामुदायिक किचेन बंद मिलने से दर्जनों बाढ़ पीड़ित बिना भोजन लौटे भोजन नहीं मिलने की आ रहीं शिकायतें पेज चार की लीड तरैया/पानापुर, एक संवाददाता। तरैया , पानापुर और मकेर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पांच दिन बाद भी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क ठप होने से बाढ़ पीड़ितों को परिजनों और प्रशासन से संपर्क करने में कठिनाई हो रही है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कई मोबाइल टावर भी बंद हैं। तुर्की, चकिया पंचायत के सरौजा-भगवानपुर, चंचलिया और माधोपुर में नेटवर्क नहीं मिलने की शिकायत है। आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था ठप रहने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, राहत कार्यों को तेज करने का निर्देशबाढ़ के कार...