पटना, जनवरी 3 -- औद्योगिक गलियारे के रूप में विकसित किए गए बाढ़-हरनौत-फतुहा राष्ट्रीय राजमार्ग-30ए पर मरम्मत के दो दिनों बाद ही दो इंच मोटी दरारें आ गईं। लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। बाढ़ के सिकंदरपुर गांव के पास दो दिनों पूर्व एनएच-30ए पर मरम्मत के बाद दरारें आ गईं। बताया जा रहा है कि भीषण ठंड व शीतलहर के कारण पिघलाकर डाली गई अलकतरा ठीक से चिपक नहीं पाई। अलकतरा की परत उखड़ अलग हो गई और सड़क पर दरारें आ गईं। इन दरारों की मोटाई लगभग दो इंच है। सिकंदरपुर के लोगों सड़क की पुनः मरम्मत कराने की मांग की है। जिस स्थान पर दरारें आई हैं, वहां ढलान और मोड़ भी है, जिससे बाइक की गति अनियंत्रित होने का खतरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत सही तरीके से नहीं किया गया। लोगों ने कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस संबंध...