रायगढ़, जुलाई 9 -- महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है और कई जगह बाढ़ जैसे हालात देखे जा रहे हैं। राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित LPG यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस बॉटलिंग प्लाट भी इसका शिकार बना। नतीजा यह हुआ कि हजारों सिलेंडर पानी में बह गए। अब अधिकारियों ने एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत लोगों से इन सिलेंडरों को नहीं उठाने के लिए कहा है। खबरें हैं कि भारी बारिश के बाद पातालगंगा नदी का पानी HPCL के बॉटलिंग प्लांट में घुस गया। यह घटना पनवेल तालुका में MIDC छावने में हुई है। इसके कारण करीब 3 हजार एलपीजी सिलेंडर बह गए। इनमें खाली और भरे हुए दोनों ही तरह के सिलेंडर शामिल हैं। फिलहाल, अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं और बहे सिलेंडरों को खोजने और जुटाने की कोशिशें जारी हैं। यह भी पढ़ें- Delhi Weather Today: आज भी भिगोएंगे मॉनसूनी बादल, ...