बाढ़ में पीने के पानी की निगरानी को इंजीनियरों की तैनाती
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बाढ़ के पानी के बीच अब पीने के पानी की निगरानी होगी। जलजमाव और बिजली संकट से ग्रामीण जलापूर्ति प्रभावित होने के बीच पीएचईडी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी की एक-एक व्यवस्था की निगरानी के लिए इंजीनियरों की तैनाती कर दी है। मुजफ्फरपुर पीएचईडी अंचल के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर मनोज मनोहर के आदेश पर पारू, साहेबगंज और सरैया में सहायक व कनीय अभियंताओं को पंचायत, राहत शिविर और संवेदनशील स्थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अभियंताओं को पानी की निगरानी के साथ जहां नल-जल ठप होगा, वहां टैंकर से पानी पहुंचाना होगा। जरूरत पड़ी तो अस्थायी चापाकल लगेंगे। खराब जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मत कर उन्हें चालू कराने की जिम्मेदारी भी मौके पर तैनात इंजीनियरों की होगी। साथ ही राहत शिविरों में शौचालय और स्वच्छता व्यवस्था पर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.