पटना, दिसम्बर 31 -- सकसोहरा थाना क्षेत्र के कैमा टाल में मंगलवार की सुबह को घात लगाए अपराधियों ने जमीन कारोबारी गोरेलाल यादव को गोली मारी दी। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह अपने बहनोई राघवेंद्र यादव के साथ प्लॉट देखने गए थे। पुलिस को मौके से एक गोली और तीन खोखा बरामद हुआ है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। सकसोहरा निवासी गोरेलाल यादव और उनका बहनोई राघवेंद्र यादव कैमा टाल में प्लॉट देखने गए गए थे। अचानक तीन अपराधियों ने उन्हें घेरकर गोलीबारी शुरू कर दी। गोरेलाल ने भागने का प्रयास किया। लेकिन अपराधियों ने खदेड कर गोरेलाल के सिर और गर्दन में गोली मार दी। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। फिलहाल जख्मी का पटना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.