पटना, जनवरी 4 -- बाढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में खनन विभाग द्वारा जब्त किये गये हाइवा से चोरों ने बैटरी और कीमती पार्ट्स चोरी कर ली। इस संबंध में निगरानी कर रहे चौकीदार जुगल पासवान ने बाढ़ थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि 17 मई 2025 को खनन विभाग द्वारा ओवर लोडिंग के आरोप में कई हाइवा को जब्त किया था। इसमें चार वाहन फिलहाल दावेदारों द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं किए जाने के कारण पुलिस अभिरक्षा में थे। जब्त वाहन को पुलिस ने थाना परिसर में जगह नहीं होने के कारण प्रखंड कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया था। उसकी निगरानी को लेकर चौकीदार की नियुक्ति की गई थी। दो जनवरी की सुबह में चौकीदार वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान एक वाहन के नीचे मोबिल गिरा हुआ पाया गया। जिसके आधार पर जब पूरी जांच की गई तो...