महाराजगंज, अगस्त 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से नारायणी नदी के आसपास उपजे हालात के बीच समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सिसवा विधानसभा क्षेत्र के टेलफाल पहुंचा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी परेशानियां सुनीं।जिलाध्यक्ष ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सपा बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है। पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। कार्यकर्ताओं से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की सहायता करने व उनकी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने लोगों से सतर्क रहने व प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: परसा:ग...