पटना, जनवरी 31 -- बाढ़ में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के जी राम जी कार्यक्रम के जनसंपर्क के दौरान आयोजित जनसभा में अचानक मंच तेज आवाज के साथ धंस गया। सादिकपुर गांव में शुक्रवार को हुई इस घटना में मंत्री श्रेयसी सिंह बाल-बाल बच गईं । वहीं मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचा लिया। दरअसल कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मौके पर मौजूद लोगों की समस्याओं को सुन रही थी। इसी दौरान मंच का पटरा नीचे धंस गया। लोगों ने बताया कि मंच पर क्षमता से ज्यादा लोग कार्यक्रम के दौरान चढ़ गए थे। कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई है। मंच पर मंत्री के साथ मौजूद बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह भी इस हादसे में बाल-बाल बच गये। कांग्रेस सरकार में हुई लूट का हिसाब हो रहा: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। खेल...