पटना, फरवरी 17 -- बाढ़ में खसरा-रूबेला के 12 संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। मामला बाढ़ प्रखंड के सलेमपुर नया टोला वार्ड 12 और पछियारी मलाही वार्ड 9 का है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्थानीय पीएचसी की टीम ने सोमवार को गांव पहुंचकर पांच संदिग्ध मरीजों के खून नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है। सलेमपुर में बच्चों के बीच टीकाकरण अभियान चलाया गया था। इसके बाद कुछ बच्चों में खसरा और रूबेला बीमारी के लक्षण मिलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 मरीजों की पहचान की गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि इस रोग का प्रसार नहीं हो सके। जिला संक्रामक पदाधिकारी प्रशांत कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन व बाढ़ पीएचसी राणा बीघा के चिकित्सकों की टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.