फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 18 -- कायमगंज, संवाददाता कंपिल तराई क्षेत्र में बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुई रायपुर-चिन्हाटपुर मार्ग की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। सड़क कट जाने के कारण कंपिल-बदायूं मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। स्थिति यह हो गई थी कि ट्रैक्टर और अन्य चौपहिया वाहन खेतों के रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर थे। इससे तराई क्षेत्र के कई गांवों के गन्ना किसानों ने बदायूं की ओर गन्ना भेजने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसकी जानकारी मिलते ही दि किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम शादाब असलम ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी को समस्या समाधान के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर एसडीएम कायमगंज से अनुमति लेकर कटी सड़क पर मिट्टी भराई का कार्य कराया जा रहा है, ताकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.