बाढ़ में आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों ने पोलियो की दवा पिलाने से इनकार किया
पटना, जून 29 -- बाढ़। दो जुलाई तक चलने वाले प्लस पोलियो अभियान को लेकर बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं अभियान से जुड़े अन्य कर्मियों ने लंबित मानदेय के विरोध में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने से इनकार कर दिया। विरोध कर रहे कर्मियों का कहना है कि उन्हें पिछले दो चरणों के पोलियो अभियान का भुगतान अब तक नहीं मिला है। ऐसे में बिना मानदेय के दोबारा घर-घर जाकर काम करना संभव नहीं है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। आशा कार्यकर्ता रीता देवी और रेनू देवी ने बताया कि कोरोना काल के दौरान किए गए कार्यों का भी पूरा भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- सुपौल : आशा कर्मियों ने पोलियो अभियान का किया बहिष्कार लगातार लंबित भुगतान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.