प्रयागराज, सितम्बर 23 -- प्रयागराज। इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश और पांच बार आई बाढ़ ने जिले के 7008 किसानों की 1797.25 हेक्टेयर भूमि पर तैयार फसल को बर्बाद कर दिया। सबसे ज्यादा नुकसान सोरांव और फूलपुर तहसीलों के किसानों का हुआ है। प्रशासन ने सर्वे कराकर अब तक दो करोड़ 17 लाख सात हजार 640 रुपये के मुआवजे की सूची तैयार की है। इस बार सावन के पहले से ही बारिश हुई। मानसून अच्छा होने से किसान खुश थे, लेकिन पहाड़ों पर आई बाढ़ ने यहां भी प्रभावित किया। एक दो बार नहीं बल्कि पांच बार खेत पूरी तरह से जलमग्न हो गए। जिला प्रशासन ने जब सर्वे कराया तो 33 फीसदी से अधिक फसल नष्ट होने वाले किसानों की संख्या 7008 निकली। सोरांव तहसील में 19 गांवों में 4986 किसानों की 856.9990 हेक्टेयर में तैयार फसल बर्बाद हुई। जिनका मुआवजा 72 लाख 84 हजार 492 रुपये अनुमानित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.