लखीसराय, सितम्बर 15 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 13 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक की जिला स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार बड़हिया, पिपरिया, सूर्यगढ़ा समेत विभिन्न प्रखंडों में कुल 95,672 प्रभावित आबादी के बीच स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियां संचालित की गईं। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: बाढ़ के बाद पुनर्बहाली के लिए प्रशासन ने तय की जिम्मेदारीस्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी इन क्षेत्रों में अब तक 22,691 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 19 स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। इन केंद्रों पर अब तक 1,876 मरीजों का तत्काल इलाज किया गया, जबकि कुल इलाज किए गए मरीजों की संख्या...