भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पशुपालन विभाग ने जिले में बाढ़ से प्रभावित करीब 60 हजार पशुओं के लिए चारा का प्रबंध किया है। पशु राहत शिविरों में विस्थापित मवेशियों का हेल्थ चेकअप कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने 38 डॉक्टरों की टीम लगाई है। विस्थापित पशुओं को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा एवं कृमिनाशक दवाओं का वितरण किया जाएगा। बताया गया कि विभाग ने पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरारी एवं बाल निकेतन शिविरों में पशुचारा उपलब्ध कराया है। वहीं, जिले के अन्य पशु राहत शिविरों में मौजूद पशुओं की संख्या का आकलन भी लगातार किया जा रहा है, ताकि आवश्यकता के अनुरूप शीघ्र पशुचारा उपलब्ध कराया जा सके। यह भी पढ़ें- Katihar News: बाढ़ 03- छह लाख आबादी बाढ़ की चपेट में, राहत के लिए मैदान में 102 नावें विभागीय निर्देश के अनुसार बड़े पशुओं (गाय-भैंस) के लिए 6...