चंडीगढ़, सितम्बर 13 -- बाढ़ का कहर कुछ कम होने के बाद अब पंजाब सरकार ने बड़ा अभियान छेड़ा है। प्रदेश के कई इलाकों से बाढ़ का पानी उतर चुका है। हालांकि अभी भी कई जगहों पर गाद, गंदगी और मलबा फैला हुआ है। जनजीवन सामान्य करने और बीमारियों से बचाव के लिए सरकार ने सफाई से लेकर स्वास्थ्य और किसानों की मदद तक का प्‍लान तैयार किया है। इसके लिए 2300 से ज्‍यादा गांव और वार्ड में सफाई का महाभियान चलाया जाएगा। हर गांव में जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और मजदूरों की टीमें भेजी जा रही हैं। ये टीमें मलबा हटाने, मरे जानवरों को नष्ट करने और फॉगिंग का काम करेंगी। सरकार ने इसके लिए 100 करोड़ रुपए का फंड तय किया है। हर गांव को तुरंत 1 लाख रुपए दिए गए हैं, जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य के बाढ़ प्रभावित क...