आजमगढ़, सितम्बर 25 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। घाघरा नदी का जलस्तर घटने के साथ तटवर्ती गांवों में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। बाढ़ प्रभावित 15 से अधिक गांवों में बुखार, त्वचा रोग संबंधी बीमारियों के पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इलाज की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घाघरा नदी का जलस्तर लगातार एक पखवारा से घट रहा है। जलस्तर घटने के बावजूद तटवर्ती गांवों में दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। वहीं, गांवों के आसपास जलजमाव के कारण जहां पानी दूषित हो गए हैं। वहीं मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोग वायरल फीवर समेत अन्य संक्रामक बीमारियों से लोग परेशान हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 15 से अधिक गांवों में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देवारा खास राजा, चक्की हाजीपुर, शाहडीह, भदौरा,...