बाढ़ प्रभावित 11 बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा
कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- पडरौना, निज संवाददाता। बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत जवहीं मलही एहतमाली के 11 बच्चों को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना/स्पांसरशिप योजना से लाभान्वित कराने के लिए जोड़ा गया है। रविवार को बाल संरक्षण विभाग की टीम ने बच्चों के परिजनों से मिलकर योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी और लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।बाल संरक्षण अधिकारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि योजना के तहत चयनित बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा और चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने परिजनों से बच्चों की जरूरतों के संबंध में जानकारी ली और योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों को चिह्नित कर उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं से ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.