बाढ़ प्रभावित स्वास्थ्य शिविर में 23 का हुआ इलाज
फतेहपुर, सितम्बर 12 -- औंग। बिन्दकी तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर मरीजों की जांच और इलाज किया। मुख्यालय से जिला सर्विलांस अधिकारी डा. केके सिंह टीम के साथ बाढ़ प्रभावित अभयपुर, आशापुर, महुआ घाटी और बिन्दकी फार्म पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद महुआ घाटी स्थित बाढ़ चौकी पर मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कराई गई। मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे। स्वास्थ्य टीम ने कुल 23 मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध कराईं। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी-जुकाम और बदन दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे थे। डाक्टर ने मरीजों की जांच के साथ उन्हें मौसम और बाढ़ के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए। स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.