भागलपुर, सितम्बर 16 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। गंगा नदी में आई बाढ़ से पीरपैंती प्रखंड के कई गांव प्रभावित हैं। बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अदाणी फाउंडेशन की ओर से 'मिशन राहत' बाढ़ सहायता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत अदाणी फाउंडेशन की टीम प्रभावित गांवों में पहुंचकर घर-घर राहत सामग्री उपलब्ध करा रही है। अब तक दो हजार से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंच बनाकर उन्हें आवश्यक सामग्री के रूप में तिरपाल, टॉर्च तथा मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराया गया है। अदाणी फाउंडेशन की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार जायजा लिया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके। यह भी पढ़ें- चित्रकूट बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री इस पहल का उद्देश्य बाढ़ से प्रभा...