बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में राहत चौपाल लगाने के निर्देश
पीलीभीत, जुलाई 3 -- पीलीभीत। डीपीआरओ रोहित भारती ने जनपद में बाढ़ संवेदनशील गांवों में राहत चौपाल का आयोजन कराने के लिए सभी एडीओ पंचायत को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। राहत चौपाल उद्देश्य मुख्य रूप से आपदाओं से होने वाली जनहानियों को रोकने व न्यूनीकरण करना और ग्रामीण स्तर तक जनमानस को संभावित बाढ़ के दुष्प्रभावों से बचाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व विभाग से समन्वयक स्थापित करते हुए अपने ब्लाक की बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में राहत चौपाल लगवाएं। गांवों में स्थापित हैंडपंपों के उच्चीकरण का कार्य और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य पूरा कराएं। बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया जाना चाहिए। अगर किसी बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में कोई कमी पाई गई तो संबंधित प्रधान व पंचायत सचिव व सफाई कर्मी के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.