बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे सांसद, ग्रामीणों से सुनी समस्याएं
चंदौली, सितम्बर 5 -- बबुरी/कमालपुर, हिटी। पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के चलते चंद्रप्रभा नदी में आई बाढ़ से बबुरी क्षेत्र में जलभराव हो गया है। आधा दर्जन गांव के बाहर पानी भरने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। शुक्रवार को सांसद वीरेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी खेतों में भर जाने से धान सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग सांसद से की। यह भी पढ़ें- Chandauli News: ड्रेनों की समय से सफाई न होने से किसानों का हो रहा नुकसान: रामकिशुन इस पर सांसद ने ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.