बाढ़ प्रभावित गांवों की समस्याएं उठाईं
आगरा, अगस्त 13 -- बाढ़ प्रभावित गांव नरपत नगला, हंसी नगला, मूंजखेड़ा और दुर्जन नगला में सपा नेताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात की। बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली और प्रभावित लोगों की पीड़ा सुनी। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने प्रशासन से मांग की है कि, किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं हैं। सड़कें और पुलियाएं क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित है। जलभराव के चलते गांवों में मच्छरों और कीटों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। पशुओं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी बाढ़ का प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने हंसी नगला से राजेपुर कुर्रा तक मजबूत बांध के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। इस दौरान उर्वेश यादव, असलम खान, रुकुम सिंह, राकेश कुमार, आराम सिंह, मौजीराम, भूपेंद्र सिंह, हृदेश सिंह सहित क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.