बिजनौर, जुलाई 31 -- गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीएम प्रशांत वर्मा ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांव मीरपुर सिकरी, नारनौर, रायपुर खादर, खानपुर खादर एवं जमालुद्दीनपुर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा बच्चों एवं पशुओं को गंगा नदी की ओर न जाने देने की अपील की। एसडीएम प्रशांत वर्मा ने बताया कि वर्तमान में सभी गांवों में स्थिति सामान्य बनी हुई है। गंगा नदी का पानी अधिकांश गांवों की आबादी से काफी दूर है। हालांकि ग्राम रायपुर खादर में नदी का जलस्तर गांव के करीब पहुंच गया है, जिस पर प्रशासन की विशेष नजर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाढ़...