बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की मछली से रहें सावधान, न खरीदें-न खाएं
कुशीनगर, सितम्बर 4 -- कुशीनगर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण बड़ी गंडक नदी में बड़ी संख्या में मछलियों के बहकर आने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क किया है। बाढ़ के दौरान नदियों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों का पानी दूषित होने की संभावना रहती है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित अथवा संदिग्ध जलस्रोतों से प्राप्त मछलियों के सेवन से खाद्यजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसे देखते हुए सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने आमजन, मछली विक्रेताओं, थोक व्यापारियों और होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है。 यह भी पढ़ें- नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंच रही मछलियों से रहें सावधानसीएमओ की सलाह सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित या संदिग्ध स्रोत से प्राप्त मछली को न तो खरीदा जाए और न ही बेचा जाए। ऐसी मछली का सेवन भी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.