बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति के आकलन को कराया जाएगा सर्वे
अमरोहा, सितम्बर 8 -- अमरोहा, संवाददाता। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। हसनपुर और मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के काफी गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। खेतों में पानी भरने से फसलें खराब होने का खतरा मंडराने लगा है। किसानों ने चिंता बढ़ गई है। पीड़ित किसानों ने फसल क्षति के मुआवजे की मांग उठाई है। उधर, प्रदेश सरकार ने भी बाढ़ पीड़ितों का सर्वेकर तुरंत मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए हैं। दैवीय आपदा विशेषज्ञ पवन शुक्ला ने बताया कि तहसीलों से मौखिक रिपोर्ट प्राप्त हुई है। करीब 20 से 25 प्रतिशत फसलों को नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि सही स्थिति सर्वे के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। खेतों से पानी सूखने के बाद फसल क्षति का सर्वें कराया जाएगा। सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक बरसात में मकान गिरने व आंशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.