पटना, मई 29 -- राज्य स्वास्थ्य समिति ने मानसून अवधि के दौरान संभावित बाढ़ और जलजमाव से होने वाली बीमारियों से निबटने की तैयारियां शुरू कर दी है। समिति के कार्यपालक निदेशक (ईडी) अमित कुमार पांडे ने इस संबंध में प्रभावित जिलों के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर बाढ़ से उत्पन्न जलजनित रोग और महामारी की रोकथाम के लिए आवश्यक दवाएं रखने का निर्देश दिया है। पत्र में उन्होंने कहा कि जिला औषधि भंडार और बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में सांप काटने की दवाई, एंटी रेबिज, ओआरएस पैकेट, जिंक टैबलेट, ब्लीचिंग पाउडर और चूने की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी सिविल सर्जन अपने स्तर पर ब्लीचिंग पाउडर, हैलोजन टेबलेट सहित अन्य औषधियों की आवश्यकता का आकलन करते हुए दो दिन के अंदर बीएमएसआईसीएल को अधियाचना भेजें। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में वितरित किए जाने वाले फूड ...