रामपुर, अगस्त 18 -- सैफनी। लगातार हो रही बारिश और रामगंगा व कोसी नदियों में छोड़े गए पानी को देखते हुए मंगलवार को एडीएम रामपुर आनंद कुमार सिंह के साथ अधिकारियों ने ग्राम बैरुआ, कूप और मंदारपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलभराव और नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों को सतर्क रहने को कहा गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को भी बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए यह भी पढ़ें- Rampur News: झमाझम बारिश से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...