रुडकी, अगस्त 31 -- लक्सर। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह बसेड़ा ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को पत्र भेजकर प्रभावित इलाकों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नदियों और बरसाती पानी के बढ़ते प्रवाह के कारण खेतों में जलभराव और कटाव की समस्या बढ़ रही है। इससे किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभागों से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए और फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए। साथ ही नदी किनारे कटाव रोकने के लिए मजबूत तटबंध और सुरक्षा कार्य कराने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- बारिश से चौपट फसलों का मुआवजा दिलाएंगे विधायक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...