सासाराम, सितम्बर 7 -- सासाराम, एक संवाददाता। जिले में भारी बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर से प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ व जलजमाव वाले क्षेत्रों में अब मोबाइल मेडिकल टीम नियमित रूप से पहुंचकर लोगों की जांच और इलाज करेगी। जरूरतमंदों को मौके पर ही जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही जलजनित और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- नाव और मोबाइल वैन से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंच रहीं स्वास्थ्य टीमें, घर-घर हो रही जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...