बगहा, सितम्बर 30 -- बगहा। गंडक नदी की बाढ़ ने बगहा नगर के आधा दर्जन वार्डों में तबाही मचाने के बाद अब प्रभावित परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। विगत दिनों नदी का पानी नगर के करीब पांच सौ से अधिक घरों में घुस गया था। कई घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर जाने से घर में रखा अनाज, चावल, आटा, दाल समेत अन्य खाद्य सामग्री पानी में डूबकर नष्ट हो गई। पानी उतरने के बाद परिवारों के सामने घर बचाने से ज्यादा बड़ी चिंता अब पेट भरने की है। यह भी पढ़ें- घर में था तीन फुट पानी ,गैस चूल्हा रहते हुए भी नहीं बन सका खानापीड़ित परिवारों की समस्याएँ बाढ़ की चपेट में आए इन वार्डों में हजारों लोग दो दिनों तक पानी के बीच रहने को मजबूर रहे। घरों में रखा जरूरी सामान बर्बाद होने के साथ ही खाद्यान्न भी नष्ट हो गया। अब प्रभावित परिवारों के पास न त...