बलरामपुर, जून 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। मानसून सीजन और संभावित बाढ़ की चुनौतियों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बेलहा में सोमवार को डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में बाढ़ चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में डीएम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर बाढ़ प्रबंधन, राहत व्यवस्था तथा राप्ती नदी के कटान से सुरक्षा संबंधी उपायों पर विस्तार से चर्चा की। चौपाल के दौरान डीएम ने ग्रामीणों को बताया कि राप्ती नदी के बढ़ते कटाव को रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से आवश्यक कटानरोधी कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों का उद्देश्य नदी के किनारे बसे गांवों और कृषि भूमि को संभावित नुकसान से बचाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी विभा...