मुंगेर, अगस्त 27 -- मुंगेर,निज प्रतिनिधि। गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को स्थिर रहने के बावजूद बाढ़ का पानी लगातार नए इलाकों में फैलता जा रहा है। निचले क्षेत्रों में पानी के प्रवेश से ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। कई जगहों पर घरों के आसपास पानी जमा हो गया है, जबकि प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर स्थिर होने के बाद भी पानी का फैलाव कम नहीं हो रहा है। जिले के गंगा दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पानी के फैलने से आवागमन प्रभावित होने के साथ ही लोगों को दैनिक जरूरतों के सामान जुटाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार कई परिवार अपने जरूरी सामान और बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। कुछ लोग सड़क, ऊंचे स्थानों और बांध के आसपास शरण लेने को मजबूर ...