पूर्णिया, अप्रैल 17 -- धमदाहा, एक संवाददाता।बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने गुरुवार को प्रखंड स्थित फरियानी बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने चंपावती पंचायत के सिंहुली एवं सरसी क्षेत्र में बांध के दो अलग-अलग स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल पूर्णिया के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा चंपावती पंचायत के मुखिया संजय झा भी मौजूद थे। एसडीओ ने नदी किनारे बने बांध की स्थिति का अवलोकन किया और स्थानीय लोगों से संभावित कटाव एवं जलस्तर बढ़ने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से जून-जुलाई माह में नदी में उफान के दौरान होने वाले कटाव और क्षति के संबंध में चर्चा की। यह भी पढ़ें- जिले में 171 हाईड्रेंट : पूर्णिया सदर-बायसी में 139, बनमनखी एवं धमदाहा में सिर्फ 32 स्थानीय जानकारी क...