बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा और सड़कों के विकास के लिए मेयर ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
भागलपुर, सितम्बर 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में हालिया बाढ़ से मची तबाही के बीच शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पीड़ितों की सुध लेने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी सिलसिले में रविवार को जिला अतिथि गृह, भागलपुर में मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री नीतिश मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मेयर ने शहर की समस्याओं और विकास योजनाओं से जुड़ा एक मांग पत्र मंत्री को सौंपा।
बाढ़ और जलजमाव की समस्या मुलाकात के दौरान मेयर ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के कई वार्ड वर्तमान में बाढ़ और जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का अविलंब प्रशासनिक सर्वे कराकर पीड़ितों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.