मोतिहारी, सितम्बर 2 -- रक्सौल । नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत व पुनर्वास के लिए बारा जिले की महागढ़ीमाई नगरपालिका ने बड़ा कदम उठाया है। नगरपालिका ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए 41 लाख 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। यह निर्णय नगर कार्यपालिका की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस राशि को जुटाने में नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन कोष का योगदान रहेगा यह भी पढ़ें- नेपाल में लोगों को बचाने का अभियान तेज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...