लखनऊ, सितम्बर 6 -- भीषण बाढ़ से जूझ रहे चित्रकूट का दौरा कर लौटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने और फसल और मकान की क्षति का तत्काल सर्वे कराकर पात्र लोगों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में बाढ़ और अतिवृष्टि से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने को कहा। सीएम ने निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसल क्षति का सर्वे जल्द पूरा कराया जाए। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए, जबकि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।मंदिर-मठों के नुकसान का भी आंकलन चि...