बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाया गया सहायता कोष संग्रह अभियान
बोकारो, अगस्त 28 -- चंदन कियारी। चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया स्थित नेताजी सुभाष चौक (दुबेकाटा मोड़), हटिया, बरमसिया बाजार एवं नौडीहा बाजार में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले असम और ओडिशा के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता कोष संग्रह अभियान चलाया गया। अभियान में आम लोगों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग देकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया। सामाजिक कार्य को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता देखने को मिली। कार्यक्रम में संगठन के झारखंड राज्य सचिव कुमुद महतो, जिला अध्यक्ष दुर्योटी घोष, जिला सचिव हरिपद महतो सहित रामू महतो, साबित कालिंदी, गांधारी कालिंदी, दिलीप कालिंदी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.