बहराइच, जुलाई 6 -- बहराइच, संवाददाता। बाढ़ के दौरान जन-धन की हानि को न्यून से न्यूनतम करने, ग्राम स्तर पर बाढ़ सुरक्षा समिति का गठन किया जा रहा है। इसे लेकर ग्राम चौपाल आयोजित किए जा रहे। इसी क्रम में तहसील मिहींपुरवा मोतीपुर के ग्राम भगड़िया में उप जिलाधिकारी राम दयाल की मौजूदगी में राहत चौपाल/जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि 10-10 बाढ़ प्रभावित ग्रामों का कलस्टर बनाकर नोडल अधिकारी की तैनाती की जा रही। गर्भवती महिलाओं, वृद्धजनों, बच्चों की सूची तैयार की जा रही है। प्रभावित ग्रामों का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है तथा बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्रामों के ग्राम प्रधान, आशा, सफाई कर्मी, ग्राम पंचायत अधिकारी, स्वंय सेवक, सम्भ्रान्त व्यक्ति की एक टीम का गठन कर बाढ़ सम्बन्धित जनपद में 44 बाढ़ चौकियॉ, 48 सामुदा...