भागलपुर, सितम्बर 5 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गंगा और कोसी के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए तटबंधों की सुरक्षा और मरम्मत कार्य के लिए जल संसाधन विभाग ने सात कनीय अभियंता (जेई) की तैनाती बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया में किया है। इन लोगों की तैनाती पूर्णकालिक की गई है। जानकारी के मुताबिक राघोपुर तटबंध के टूटने के बाद मौके पर आए विभागीय सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह और अभियंता प्रमुख वरुण कुमार के सामने जेई की कमी की बात सामने आई थी। कई जनप्रतिनिधियों ने भी शिकायत की थी कि यहां जेई और एसई की कमी है। जिससे तटबंधों की नियमित मॉनिटरिंग नहीं हो पाती है। समस्या को समझने के बाद जन्माष्टमी की छुट्टी के बावजूद विभाग ने तबादला आदेश जारी किया।बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया में जिनकी तैनाती हुई है, वे हैं- सिंचाई प्रमण्डल, घोसी में पदस्थ च...