नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार के बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग के टेंडर में बयाना राशि अब ऑनलाइन जमा की जाएगी। कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बयाना राशि ऑनलाइन जमा होने से किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की संभावना नहीं होगी और प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बढ़ेगा। इसके साथ ही टेंडर का आवेदन करने वालों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार के बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग द्वारा निकाले जाने वाले टेंडरों में बयाना राशि दफ्तर जाकर जमा करानी होती है। जबकि अन्य विभागों में यह राशि ऑनलाइन जमा होती है। कई बार आवेदक जब बयाना राशि जमा कराने जाता है तो उसे वहां परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही वहां से टेंडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.