चंदौली, जुलाई 15 -- चंदौली, संवाददाता । आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की विभीषिका से निपटने और जान-माल की सुरक्षा करने के लिए की गई तैयारियों की मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा प्रबंधन की अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले की नदियों, बंधियों और तटबंधों की स्थित और संभावित बाढ़ की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बाढ़ से निपटने के निर्देश इस दौरान डीएम ने संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में बाढ़ से पूर्व सभी आवश्यक प्रबंध पूरा करने का निर्देश दिया। चेताया कि आपदा प्रबंधन के कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ चौकियों और राहत शरणालयों का भौतिक सत्यापन...