हाजीपुर, अगस्त 27 -- देसरी प्रखंड में गुरुवार को संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। उप प्रमुख अजीत कुमार राय ने आजमपुर पंचायत के वार्ड 12, 13 और 7 की चर्चा कर शीघ्र राहत सामग्री उपलब्ध कराने को कही। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीओ कुमारी आंचल ने कहा वार्ड सदस्यों से बाढ़ प्रभावित लोगों का नाम मांगा गया है। सभी सूची आते ही आवश्यक सहायता उपलब्ध करा दिया जाएगा। -राजेश कुमार यह भी पढ़ें- Hajipur News: राघोपुर में बाढ़ को लेकर 20 सूत्री अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...