प्रयागराज, मई 12 -- प्रयागराज। जिले में हर साल बाढ़ से परेशान होने वाली लाखों की आबादी के लिए यह राहत भरी खबर है। अब जिले को बाढ़ से राहत देने के लिए कुछ कार्ययोजना बनाई जा रही है। अगर इसे मंजूरी मिली तो बड़ी राहत होगी। जिससे अपना घर होने के बाद भी बाढ़ के दिनों में लोग किराएदार होने के लिए मजबूर नहीं होंगे। योजना है कि बाढ़ के पानी को रोकने के लिए फाफामऊ से छतनाग तक गंगा के दोनों किनारों पर बांध बनाने की योजना है। इस योजना का प्राथमिक सर्वे प्रशासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने कर लिया है। प्राथमिक सर्वे में पाया गया है कि इस पूरे काम में 1200 से 1500 करोड़ रुपय का खर्च होगा। लेकिन दोनों तटों पर बड़ा बांध तैयार कर लिया जाएगा। जिससे गंगा की धारा को चैनलाइज करने में मदद मिलेगी और इसी के बीच बाढ़ के दौरान पूरा...