बाढ़ के बीच पैदा जुड़वां बेटियों का नाम गंगा और यमुना रखा, परिवार में पहले से 10 बच्चे हैं
संवाददाता, सितम्बर 16 -- गंगा नदी में आई भीषण बाढ़ की मुश्किलों के बीच हरदोई के बिलग्राम के रायसिंहपुरवा गांव में एक मजदूर परिवार में जुड़वां बेटियों का जन्म हुआ। परिवार ने दोनों नवजात बेटियों का नाम गंगा और जमुना रखा है। रायसिंह पुरवा निवासी महेंद्र खेतीबाड़ी और मजदूरी करता है। महेंद्र की पत्नी रिंकी देवी ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। परिवार के मुताबिक बाढ़ के बीच जन्मी बेटियों को लक्ष्मी का रूप मानते हुए उनके नाम गंगा और जमुना रखे गए हैं। गंगा किनारे बसे गांव में जन्म होने के कारण परिवार ने बेटियों के नाम नदियों के नाम पर रखने का फैसला किया। महेंद्र के परिवार में पहले से 7 बेटियां और 3 बेटे हैं। ऐसे में 14 सदस्यों के परिवार के सामने आर्थिक संकट विकट है। गांव पानी से घिरा है और ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी उठान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.