बाढ़ के बीच नलों का पानी बना बीमारी का सबब
कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के चलते गांवों में शुद्ध पेयजल संकट गहराने लगा है। कई स्थानों पर नलों से निकल रहा पानी दूषित होने के कारण लोग उसे पीकर बीमार पड़ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, पानी का रंग और स्वाद बदलने के साथ कई जगहों पर गंदगी भी नलों के पानी में आ रही है। मजबूरी में यही पानी पीने से लोगों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और अन्य बीमारियों की शिकायत बढ़ रही है। गंगा-यमुना के बाढ़ के साथ-साथ गांवों के तालाब व पोखरे भी पानी से लबलबा रहे हैं। ऐसे मे सौ से डेढ़ सौ फुट बोर वाले हैंडपंपों से बाढ़ का पानी निकल रहा है। इसका अंदाजा लोगों को स्वाद न मिलने के कारण लग रहा है। मौजूदा समय में हैंडपंप से निकलने वाला पानी पहले की तरह नहीं है। ऐसी समस्या सबसे अधिक तालाब किनारे बसी बस्ती व गंगा-यमुना किनारे बसे गांवों में देखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.