भागलपुर, जुलाई 12 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। मानसून की बारिश को देखते हुए दियारा क्षेत्र में स्थित गंगा के जल स्तर में वृद्धि के मद्देनजर अंचल प्रशासन ने भी संभावित बाढ़ के पूर्व तैयारी करनी शुरू कर दी है। सीओ चंद्रशेखर कुमार ने गत दिनों बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में लिए प्रस्ताव एवं निर्णय के आधार पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मुखिया आदि को निर्देश दिया है कि बाढ़ राहत जीआर की सूची का सत्यापन कराकर पंचायत अनुश्रवण समिति से पारित कराकर शीघ्र अंचल कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि ससमय सूची उपलब्ध नहीं कराए जाने पर लाभुकों का डाटा आपदा पोर्टल पर अद्यतन नहीं हो पाएगा। यह भी पढ़ें- Katihar News: गंगा संरक्षण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, रिवर फ्रंट निर्माण समय पर पूरा करें जिससे...